CG Police Bharti पुलिस विभाग में 5000+ पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती
पुलिस मुख्यालय विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती की वेतनमान आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध है जहां से आप अच्छे से अवलोकन करके इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर – 492002 विज्ञापन छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर दिनांक 20.10.2023 से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 20.10.2023 (शुक्रवार) (प्रातः 10.00 बजे से) ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30.11.2023 (गुरूवार) (रात्रि 11:59 बजे तक) 1. परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति रू. 200/-
Job Information
| Name | Job Information |
|---|---|
| Department name | Chhattisgarh Police Department |
| Post Name | Constable |
| Total Post | 5960+ |
| Age Limit | 18 to 28 ( 01/01/2023) |
| Qualification | 5th | 8th | 10th | 12th |
| Salary | 19500/- |
| Apply Date | 15/12/2023 |
| Apply Mode | Online |
| Download PDF | Link 1 | Link 2 | Link 3 |
| Apply Link | Link 1 | Link 2 | Link 3 |

पद का नाम
| पद का नाम |
|---|
| आरक्षक (जीडी) आरक्षक (चालक) आरक्षक (ट्रेड-मोची) आरक्षक (ट्रेड-कुक) आरक्षक (ट्रेड-वाटर कैरियर) आरक्षक (ट्रेड-मेशन) आरक्षक (ट्रेड-टेलर) आरक्षक (ट्रेड-धोबी) आरक्षक (ट्रेड-नाई) आरक्षक (ट्रेड-कारपेंटर) आरक्षक (ट्रेड-इलेक्ट्रीशियन) आरक्षक (ट्रेड-स्वीपर) आरक्षक (ट्रेड-टेलर) आरक्षक (ट्रेड-प्लंबर) |
वेतनमान
| वेतनमान |
|---|
| वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 (प्रारंभिक वेतन रू. 19500/- प्रतिमाह) |
आयुसीमा
| आयुसीमा |
|---|
| अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछडा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जावेगी । |
| छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 3-1 / 2016 / 1-3 दिनांक 11.01.2017 के अनुसार केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी महिलाओं के लिए उच्चतर आयु 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी। |
| छत्तीसगढ़ के विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में शासन द्वारा निर्धारित छूट (5 वर्ष) की नियमानुसार पात्रता होगी। |
| छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन कार्यक्रम के अधीन पुरस्कृत दम्पत्तियों के सवर्ण साथी के संबंध में सामान्य अधिकतम आयु सीमा 05 वर्ष तक शिविल की जाएगी। |
| इसके अतिरिक्त छ.ग. शासन कर्मचारी / निगम मंडल कर्मचारी / भूतपूर्व सैनिक / नगर सैनिक / शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, गुण्डाधुर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं को भी उच्चतर आयुसीमा में शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी । |
| आयुसीमा में समस्त छूट छत्तीसगढ़ राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अधीन होंगी। |
शैक्षणिक योग्यता
| शैक्षणिक योग्यता |
|---|
| 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय / महाविद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए। (केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे)। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार तथा राहत शिविरों में निवासरत् परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के अभ्यर्थी जो 5वी कक्षा उत्तीर्ण हों, भी पात्र होंगे। |
| आरक्षक (चालक) पद हेतु भारी वाहन चालन का लायसेंस होना एवं आरक्षक (ट्रेड) हेतु संबंधित ट्रेड में दक्षता होना आवश्यक अर्हता है। |
| नोट :- निर्धारित शैक्षणिक / आवश्यक अर्हता आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को अवश्य होनी चाहिए। |

शैक्षणिक अर्हता
| शैक्षणिक अर्हता |
|---|
| सीना फुलाने एवं बिना फुलाने में कम से कम 05 सेमी का अंतर होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी इस शारीरिक अर्हता से मुक्त होंगी। |
| अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से दिव्यांग, नॉकनी, फ्लेट फुट नहीं होना चाहिए। उम्मीद्वार को आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए। आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख से 6/9 तथा दूसरी आंख की बिना चश्मे के 6/12 से कम नहीं होना चाहिए। मुख्य रंगों में भेद करने में उम्मीदवार को सक्षम होना चाहिए। |
| तृतीय लिंग वर्ग के अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र में पुरूष उल्लेखित होने पर पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित मापदण्ड एवं महिला उल्लेखित होने पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित मापदण्ड लागू होंगे। |
चयन प्रक्रिया
| चयन प्रक्रिया |
|---|
| चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों से संपादित की जावेगी। आरक्षक (जी.डी.) के अभ्यर्थियों के – लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा (लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़) – 100 अंक एवं लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता तथा अंकगणित) – 100 अंक होंगी। |
| आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) के लिये दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पुरूषों अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी), लिखित परीक्षा-100 अंक के साथ-साथ ट्रेड टेस्ट 25 अंक होंगे। |
| राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीणता एवं एन.सी.सी. ‘सी’ प्रमाण पत्र धारी / एन. एस.एस.(राष्ट्रीय सेवा योजना) का प्रमाण पत्र हेतु 05-05 अंक (अधिकतम 10 अंक) बोनस के रूप में देय होंगे। |
| नोट- बोनस अंक संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक रूप से धारित होना चाहिए। |
आरक्षण
| आरक्षण |
|---|
| शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिकों के लिये रिक्तियों का 10% समस्तरीय एवं श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान है। भूतपूर्व सैनिकों के लिये आरक्षण के लाभ के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन व्दारा जारी पत्र दिनांक 25.02.2015 के प्रावधान भी लागू होंगे। महिलाओं के लिए समस्तर एवं प्रभागवार 30 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। शासन के निर्देशानुसार नगर सैनिकों के लिये निर्धारित आरक्षण का नियमानुसार पालन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार सहायक आरक्षकों के संबंध में आरक्षण नियमों का नियमानुसार पालन किया जाएगा। आरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश एवं नियम लागू होंगे। |
शासकीय विभाग द्वारा जारी इस भर्ती की नियम एवं शर्तें
| शासकीय विभाग द्वारा जारी इस भर्ती की नियम एवं शर्तें |
|---|
| इस भर्ती के पदों के लिए प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। |
| इस भर्ती के पदों के लिए आवेदक की आयु सीमा नियम के आधार पर अधिक या कम नहीं होनी चाहिए। |
| इस भर्ती के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं, स्नातक और डिग्री की ओरिजिनल प्रमाण पत्र होनी चाहिए। |
भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
| भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज |
|---|
| आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के एक पासपोर्ट साइज फोटो |
| आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की हस्ताक्षर |
| अभ्यर्थी की 10वीं और 12वीं की मार्कसीट |
| आवेदक की मूल निवासी प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति। |
| आवेदक की आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई भी अन्य पहचान पत्र। |